कानपुर में लेम्बोर्गिनी से बड़ा हादसा, तंबाकू कारोबारी के बेटे ने 6 से अधिक लोगों को मारी टक्कर

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, February 11, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। तंबाकू कारोबारी के बेटे द्वारा चलाई जा रही लग्जरी कार बेकाबू होकर 6 से अधिक लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में एक बुलेट सवार हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा, जिसके बाद कार बुलेट के ऊपर ही चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ को देखकर कारोबारी का बेटा कार के अंदर ही बैठा रहा, जबकि उसके साथ मौजूद बाउंसरों ने लोगों को धक्का देकर भगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए कार को थाने ले आई। घायलों और कार सवार युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:15 बजे वीआईपी रोड पर हुआ। बताया गया कि केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की कार रेव-3 के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों व वाहनों को चपेट में ले लिया। बुलेट सवार विशाल समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। पीड़ितों का कहना है कि वे सड़क किनारे खड़े थे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

वहीं पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी रसूखदार परिवार से होने के कारण पुलिस उस पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है और समझौते का दबाव बना रही है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है और कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिलते ही मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.